28वें शुभ सालाना दीवान महोत्सव का आगाज, शोभा यात्रा में उमड़ी संगत

भास्कर संवाददाता | हनुमानगढ़ 28वें शुभ सालाना दीवान के उपलक्ष्य में रविवार को एक शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा माता उषादेवी गर्ग के सान्निध्य में बाबा संदीप गर्ग, बाबा सुरेश जैन, बाबा जसपाल गर्ग, दीपक गर्ग, हैप्पी गर्ग के सहयोग से निकाली गई। यात्रा की शुरुआत पीरखाना से हुई, इसमें पीरखाना सेवा समिति के सदस्यों ने शिरकत की। इस आयोजन में पीरखाना सेवा समिति के अध्यक्ष राम गोयल, उपाध्यक्ष रवि बंसल, सचिव हरिप्रकाश गर्ग, अश्विंदर गर्ग आशु, कोषाध्यक्ष भगवान कुमार गर्ग, प्रेम मित्तल, सुनील मित्तल, जयपाल सिंगला, हरबंस जिंदल, पुष्कर गर्ग आदि ने सहयोग किया। शोभा यात्रा में संगत ने ढोल नगाड़ों की धुन पर नृत्य करते हुए और गुलाल खेलते हुए हिस्सा लिया। शोभा यात्रा भारत माता चौक, पंजाबी मोहल्ला, यातायात पुलिस थाना, लालजी चौक, हिसारिया मार्केट, इंदिरा चौक, सुभाष चौक, नई धानमंडी होते हुए टीब्बी रोड पर समापन हुआ। समापन के बाद टीब्बी रोड स्थित नहर में पूजा अर्चना की गई। आयोजकों ने बताया कि 7 मार्च को सुबह 8 बजे रोजा स्नान, 9 बजे चादर चढ़ाई जाएगी और शाम सवा 5 बजे दिवान सजेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *