श्रद्धालुओं ने श्याम दरबार में शीश नवाकर शहर की सुख-समृद्धि की कामना की

हनुमानगढ़| श्री रामदेव महिला कीर्तन मंडल के तत्वावधान में रविवार को जंक्शन स्थित तेरापंथ भवन में श्री श्याम फागोत्सव का भव्य आयोजन जंक्शन तेरापंथ भवन में किया गया। इसमें जंक्शन और टाउन क्षेत्र से बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु पहुंचे। मुख्य अतिथि पूर्व सभापति सुमित रणवां व पूर्व पार्षद मजू रणवां ने श्याम प्रभु की ज्योति प्रज्जवलित कर उत्सव का शुभारंभ किया। श्याम मंदिर गुरुसर धाम के पंडित रवि सेवदा द्वारा श्याम प्रभु का आलौकिक श्रृंगार किया गया। श्रद्धालुओं ने श्याम प्रभु के दरबार में शीश नवाकर शहर की सुख-समृद्धि की कामना की। फूलों की होली खेलकर उत्सव मनाया गया। श्री श्याम अरदास कीर्तन परिवार हनुमानगढ़ व भजन गायक कुमार नीरज, राजू करयाणी, चंद्र प्रकाश, नारायण नंदा, जिमी नारंग ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। “हारा हूं बाबा पर तुझ पर भरोसा है…, तीन बाण के धारी तीनों बाण चलाओ ना…, “सेठों का सेठ खाटू नरेश…’ आदि भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर थिरकने लगे। इस अवसर पर श्यामभक्त अरुण अग्रवाल, भारत भूषण कौशिक, सुरेंद्र बंसल, पंडित विकास शर्मा, रेणु सिंगला, नरेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *