रामगढ़िया समाज का सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न

हनुमानगढ़| आल राजस्थान तरखान रामगढ़िया समाज एवं समस्त राजस्थान-पंजाब रामगढ़िया समाज के तत्वावधान में जंक्शन के अग्रसेन भवन में रविवार को सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मेलन में समाज के दसवीं और 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले 100 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। आयोजन समिति सदस्य लखविंदर सिंह बिट्टू ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रामगढ़िया समाज की एकजुटता को मजबूत करना, समाज के उत्थान पर विचार-विमर्श करना और समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना था। प्रदेशाध्यक्ष लखविंद्र सिंह ने बताया कि इस आयोजन के माध्यम से समाज की युवा पीढ़ी को शिक्षा, रोजगार और व्यापार में आगे बढ़ाने के लिए विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया गया।. सम्मेलन में हनुमानगढ़ विधायक गणेशराज बंसल, रामगढ़िया सिख ऑर्गनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरदेव सिंह, ऑल इंडिया विश्वकर्मा फेडरेशन दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह, रामगढ़िया बोर्ड दिल्ली के प्रधान त्रिलोचन सिंह, रामगढ़िया सिख फैडरेशन श्रीमुक्तसर साहिब के शमिंद्र सिंह, रामगढ़िया कॉपरेटिव बैंक दिल्ली की डायरेक्टर दलवीर कौर, महाराजा जस्सा सिंह रामगढ़िया सोसायटी पंजाब के अध्यक्ष मनजीत सिंह औलख, रामगढ़िया संगठन मोगा के अध्यक्ष कुलवंत सिंह, जीरा पंजाब से महाराजा जस्सा सिंह रामगढ़िया वेलफेयर सोसायटी के उपाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह, फिरोजपुर पंजाब से वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष मनजीत सिंह औलख आदि मौजूद थे। वक्ताओं ने समाज की एकता, शिक्षा और आर्थिक विकास पर विशेष बल दिया। वक्ताओं ने युवाओं को सरकारी और निजी क्षेत्रों में अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *