गुरुद्वारा शहीद बाबा दीप सिंहजी में सालाना शहीदी समागम हुआ

हनुमानगढ़| जंक्शन के सेक्टर-12 स्थित गुरुद्वारा शहीद बाबा दीप सिंहजी में सालाना शहीदी समागम के तहत रविवार को विशाल समागम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम सुबह श्रीअखंड पाठ साहिब के भोग के बाद शहर के सुख समृद्धि और खुशहाली की अरदास की। समागम में विधायक गणेशराज बंसल, महावीर गोशाला मलोट से बाबा संदीप सिंह ने शिरकत की। समागम में विशेष रूप भाई गुरप्रीत सिंह खालसा एवं ढाढ़ी जसविंदर सिंह जोश ने गुरु बाणी से संगतों को निहाल किया। अकाल अकेडमी के बच्चो ने शब्द कीर्तन किया। गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार भाई जरनैल सिंह मुत्ति व मास्टर सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि सालाना शहीदी समागम के तहत श्रीअखंड पाठ साहिब की लड़ी 29 जनवरी से शुरुआत की गई जिसका समापन रविवार को किया गया। 11 फरवरी से लगातार अमृतवेले श्रद्धालुओं द्वारा प्रभातफेरी निकाली गई। सेवादारों को सरोपा देकर सम्मानित किया गया। अंत में गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। इस मौके पर भोलासिंह, राजेंद्र सिंह, रणजीत सिंह, राजेंद्र सिंह, गुरलाल सिंह, बख्तावर सिंह, ढेरा सिंह, जीत सिंह, यादविंद्र सिंह, खुशबिंद्र सिंह, नवीन बाकोलिया, परविंदर सिंह, रविद्र सिंह आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *