शिक्षक-छात्र मिलन समारोह, पुरानी यादें ताजा कीं

हनुमानगढ़| राजकीय नेहरू मेमोरियल कॉलेज में रविवार को पहली बार मिलन 2025 शिक्षक-छात्र मिलन समारोह हुआ। इसमें 1968 से लेकर वर्तमान तक के पूर्व छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया, जो एक अनूठी पहल थी। कार्यक्रम का उद्देश्य कॉलेज के पूर्व छात्रों और वर्तमान शिक्षकों के बीच एक सजीव संवाद और संबंधों की पुनः स्थापना था। ख़ास बात यह रही कि यह आयोजन कॉलेज के 57 वर्षीय इतिहास में पहली बार हुआ था, जिसमें 75 से अधिक स्टूडेंट्स और टीचर्स ने शिरकत की। सुबह 11 बजे से 4 बजे तक चले इस समारोह में 12 विशिष्ट व्याख्याताओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के प्रमुख शिक्षकों एवं व्याख्याताओं जैसे कोच परमजीत सिंह, विद्यासागर शर्मा, वीडी कटेवा, बीएल सहु, एसएम सैनी, द्रोणाचार्य आरडी सिंह, केके जैन, जेपी जिंदल, दिनेश भार्गव, छत्रसाल सिंह राघव, भूपेंद्र खिलेरी और डॉ. संतोष राजपुरोहित का तिलक करके अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का संचालन किया अधिवक्ता मनीष शर्मा ने, जिन्होंने अपनी एंकरिंग के दौरान “माना हो तुम बेहद हसीं’ जैसे गाने का शानदार प्रदर्शन किया। मनीष शर्मा के साथ साथ राजस्थानी और पंजाबी गानों पर छात्रों ने भी डांस किया। सभी ने प्राचार्य डॉ. रामपाल अहरोदिया को भी इस आयोजन के सफलतापूर्वक संपन्न होने के लिए छात्रों और शिक्षकों द्वारा आभार व्यक्त किया गया। उनके मार्गदर्शन में ही यह कार्यक्रम संभव हो सका, और उन्होंने कॉलेज के इतिहास में इस तरह के आयोजन की आवश्यकता को महसूस किया। इस आयोजन को सफल बनाने में अधिवक्ता मनीषा शर्मा, हॉकी कोच हरफूल सिंह और राजकुमार अग्रवाल का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने कार्यक्रम के सफल संचालन में मदद की और छात्रों को एकजुट करने का कार्य किया। वक्ता बोले- यह पूर्व छात्रों के लिए कुंभ जैसा आयोजन इस आयोजन की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि यह विद्यार्थियों के बीच एक अद्भुत मेलजोल का अवसर था, जहां उन्होंने कॉलेज के दिनों की पुरानी यादें ताजा कीं और उन लम्हों को साझा किया। वक्ताओं ने कहा कि यह हमारे लिए कुंभ जैसा आयोजन है। यहां से पढ़े छात्र आज हर क्षेत्र में उच्च पदों पर कार्य कर रहे हैं और अपनी मेहनत से समाज की सेवा कर रहे हैं। यह आयोजन ना केवल कॉलेज के इतिहास की गौरवमयी यात्रा का प्रतीक था, बल्कि यह वर्तमान और भविष्य के छात्रों के लिए एक प्रेरणा स्रोत भी बनेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *