भास्कर न्यूज | बालोद ग्राम जमरूवा में पंच के लिए दूसरे वार्ड से चुनाव नहीं लड़ने पर चार लोगों ने प्रत्याशी की पिटाई कर दी। पुलिस के अनुसार मदन लाल साहू ने जानकारी दी है कि त्रिस्तरीय स्तरीय पंचायत चुनाव 2025 में वार्ड क्रमांक 15 पंच पद के लिए प्रत्याशी था। शुक्रवार को शाम 7.30 बजे गांव के हेमन्त साहू, बहूर साहू, अक्तू साहू, इंन्द्र कुमार साहू घर में आकर पंचायत चुनाव के संबंध में चर्चा करने लगे। जिसके बाद वार्ड क्रमांक 15 में खड़े होने कौन बोला था कहकर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट की। बहूर ने गाल को मारा है। चित्रसेन साहू, निर्मल साहू तथा आसपास मौजूद लोगों ने बीच बचाव किया। बालोद थाने में चार लोगों के खिलाफ धारा 115 (2), 296, 3 (5), 332 (सी), 351 (2) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पंचायत चुनाव के बाद कई गांवों में मारपीट के मामले सामने आ चुके हैं।


