रणथंभौर टाइगर रिजर्व में पर्यटकों से छाई रौनक:होली पर दोनों पारियों में 3200 पर्यटकों ने की टाइगर सफारी, होटल फुल हुए

फेस्टिवल सीजन के चलते रणथंभौर टाइगर रिजर्व में रौनक छाई हुई है। होली की छुट्टियों की वजह से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे है। होली के दिन रणथंभौर में दोनों पारियों में करीब 3200 पर्यटकों ने टाइगर सफारी की। जबकि पर्यटकों से सभी होटल, लॉज और गेस्ट हाउस भी फुल चल रहे हैं। रणथंभौर टाइगर रिजर्व के पर्यटन डीएफओ संजीव शर्मा ने बताया कि रणथंभौर में फेस्टिवल सीजन के चलते अच्छी संख्या में पर्यटकों पहुंचे है। यहां पर बुधवार तक टाइगर सफारी की ऑनलाइन बुकिंग पूरी तरह फुल हो चुकी है। यहां रविवार के बाद सोमवार को भी अच्छी भीड़ नजर आई। होली के मौके पर अगले चार से पांच दिन तक सैलानियों की भारी भीड़ रहेगी। शर्मा ने बताया- सोमवार सुबह की पारी में 1600 और इतने ही शाम की पारी में मिलाकर करीब 3200 पर्यटकों ने टाइगर सफारी की। मंगलवार को भी अच्छी खासी भीड़ रहने की संभावना है। रणथंभौर में दिसंबर के बाद फिर से होली पर सैलानियों की बड़ी संख्या आई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *