अबोहर में सरकारी चादरें चुराते चार युवक पकड़े:अनाज मंडी से ठेकेदारों को देख भागने का प्रयास, पुलिस ने पीछाकर किया काबू

अबोहर की अनाज मंडी से सरकारी चादरें चुराते हुए चार युवकों को पकड़ा गया है। शराब ठेकेदारों की टीम ने उन्हें भागते हुए पकड़ा और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की। यह घटना कल देर रात मार्केट कमेटी में हुई। शराब ठेकेदार भागीरथ स्वामी अपने साथियों के साथ गाड़ी में अनाज मंडी का राउंड लगा रहे थे। उन्होंने देखा कि कुछ युवक मार्केट कमेटी की सीमेंट की चादरें चुराकर अपने टैंपू में डाल रहे थे। ठेकेदारों की गाड़ी देखते ही युवक टैंपू लेकर भागने लगे। ठेकेदार और उनके कर्मचारियों ने पीछा कर उन्हें काबू कर लिया। इस दौरान उनके टैंपू से दो सरकारी चादरें बरामद हुईं। ठेकेदारों ने तुरंत 112 हेल्पलाइन और पीसीआर कर्मचारियों को सूचना दी। सूचना मिलने पर एएसआई लालचंद अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने चारों युवकों को हिरासत में ले लिया और चोरी की चादरों सहित टैंपू को भी जब्त कर लिया। पुलिस ने बताया कि भागीरथ स्वामी की शिकायत के आधार पर पकड़े गए युवकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *