पहली बार पीएमश्री स्कूलों की तुलना सरकारी स्कूलों से होगी, 1350 बच्चों का आकलन होगा

भास्कर संवाददाता | हनुमानगढ़ पीएमश्री स्कूलों के आकलन के लिए परीक्षा के जरिए तुलनात्मक अध्ययन किया जाएगा। इसके लिए एनसीईआरटी नई दिल्ली की पहल पर आरएससीईआरटी उदयपुर के निर्देश पर हनुमानगढ़ डाइट की ओर से तैयारी की जा रही है। 16 पीएमश्री स्कूलों के बराबर 16 सामान्य सरकारी स्कूलों का चयन किया गया है। इन 32 स्कूलों के विद्यार्थियों की असेसमेंट के नाम से 3 मार्च को परीक्षा होगी। इससे पता किया जाएगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से स्टार प्रोजेक्ट पीएमश्री स्कूलों में बदलने के बाद विद्यार्थियों का पढ़ाई का स्तर कैसा है। बता दें कि यह परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी। यानि, पहली बार पीएमश्री स्कूलों के विद्यार्थियों के आकलन के लिए अन्य सरकारी स्कूलों का चयन नजदीकी व कक्षा स्तर के आधार पर किया है। मसलन, पीएमश्री स्कूल यदि प्राथमिक है, तो विद्यार्थियों के आंकलन के लिए अन्य सरकारी स्कूल भी नजदीक का प्राथमिक स्तर का ही चयनित किया है। जिला मुख्यालय स्थित डाइट में अध्ययनरत एवं अन्य बीएसटीसी कॉलेज के डीएलएड छात्रध्यापकों की ओर से आकलन किया जाएगा। डाइट के निर्देशन में परीक्षा एफआई (फील्ड इन्वेस्टिगेटर) के रूप में बीएड व बीएसटीसी के स्टूडेंट भाग लेंगे। विद्यार्थियों के निष्पक्ष आकलन के लिए दोनों स्कूलों के शिक्षकों को परीक्षा से बिल्कुल अलग रखा जाएगा। इसके लिए हर स्कूल में 4-4 एफआई नियुक्त होंगे। स्टू डेंट असेसमेंट के लिए पीएमश्री व अन्य सरकारी स्कूलों की कक्षा 3, 6 , 9 व 11 के 10-10 विद्यार्थियों को चुना जाएगा। ये चयन परीक्षा के दिन ही रेंडमली होगा। आरएससीईआरटी ने प्रदेश में 36 हजार 911 विद्यार्थियों के आंकलन का लक्ष्य तय किया है। परीक्षा ओएमआर आधारित होगी। पीएमश्री स्कूलों के विद्यार्थियों के आंकलन के लिए अन्य सरकारी स्कूलों का चयन नजदीकी व कक्षा स्तर के आधार पर किया है। पीएमश्री स्कूल यदि प्राथमिक है तो विद्यार्थियों के आंकलन के लिए अन्य सरकारी स्कूल भी नजदीक का प्राथमिक स्तर का चयनित किया है। जानिए परीक्षा आकलन का उद्देश्य: पीएमश्री और राजकीय विद्यालयों का शैक्षिक एवं सह शैक्षिक उपलब्धि का पता लगाना। पीएमश्री व राजकीय व राजकीय विद्यालयों के मानवीय एवं भौतिक संसाधनों की उपलब्धता का पता लगाना। दोनों प्रकार के विद्यालयों की उपलब्धियों का तुलनात्मक अध्ययन करना। पीएमश्री आकलन के आधार पर अन्य विद्यालयों के लिए सुझाव प्रस्तुत करना। परीक्षार्थियों का चयन परीक्षा के दिन होगा, तैयारियां पूरी- सोलंकी ^जिले में 16 पीएमश्री व उनकी नजदीकी 16 सरकारी स्कूल में स्टूडेंट असेसमेंट परीक्षा 3 मार्च को होगी। कक्षा 3, 6, 9 व 12 के परीक्षार्थियों का चयन परीक्षा के दिन ही होगा। डाइट की तरफ से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जगदीश सोलंकी, प्रोन्नत जिला शिक्षा अधिकारी, डाइट।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *