धनबाद में महिला की इलाज के दौरान मौत:श्रीराम क्लिनिक में इलाज के लिए पहुंची थी महिला, डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन देने का आरोप

धनबाद के मेमको मोड़ स्थित श्रीराम क्लिनिक में एक महिला मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। बताया गया कि राजगंज के सालदाहा की 22 वर्षीय शांति देवी को पेट दर्द की शिकायत पर रविवार को सुबह 11 बजे भर्ती कराया गया था। डॉक्टर अरुण बरनवाल द्वारा इंजेक्शन दिए जाने के आधे घंटे बाद मरीज को खून की उल्टी होने लगी। इसके बाद उनकी मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन ने मरीज को SNMMCH रेफर कर दिया। वहां के चिकित्सकों ने मरीज को मृत घोषित कर दिया। गलत इंजेक्शन देने का लगाया आरोप परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने गलत इंजेक्शन दिया। उन्होंने यह भी बताया कि अस्पताल ने इलाज के नाम पर पहले 15 हजार और फिर 10 हजार रुपए जमा करवाए। महिला की मौत के बाद परिजन श्रीराम क्लिनिक पहुंचे और जम कर हंगामा किया। हंगामे की सूचना मिलने के बाद बरवाअड्डा थाना प्रभारी सुनील कुमार रवि पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वे परिजनों को शांत कराने का प्रयास करते रहे। देर रात तक परिजन मुआवजे की मांग पर अड़े रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *