साधु ने ड्राइवर से कहा था-1-2 दिन का मेहमान हूं:अगले दिन अलवर के ट्रॉमा सेंटर के बाहर मिला शव, हाथ पर ‘MONU’ लिखा था

अलवर जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर के बाहर एक साधु के वेश में लगभग 35 साल युवक का शव मिला है। वह एक दिन पहले 108 एंबुलेंस से अलवर आया था और सोमवार सुबह ट्रॉमा सेंटर के बाहर मृत पाया गया। डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। उसके एक हाथ पर अंग्रेजी में MONU लिखा हुआ है। मृतक साधु के वेश में था, उसके बाल और दाढ़ी बढ़े हुए थे। शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। 108 एंबुलेंस के ड्राइवर ने बताया कि साधु एक दिन पहले रामगढ़ से एंबुलेंस में आया था और तब से अस्पताल परिसर में ही था। उसने एंबुलेंस के ड्राइवर से पानी भी मांगा था और कहा था कि वह एक-दो दिन का ही मेहमान है। उसकी पहचान और ठिकाने के बारे में किसी को जानकारी नहीं है। वह बेहोशी की हालत में पाया गया, जिसके बाद उसे अस्पताल के अंदर ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस उसकी पहचान करने की कोशिश कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *