अमृतसर में युवक अपनी मेहनत मांगने पहुचां तो मिली मौत:परिवार इंसाफ की गुहार लगा रहा, पुलिस मामले की जांच में जुटी

अमृतसर के ऐशाना कॉलोनी में एक युवक की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, मृतक नो जवान गुरजीत सिंह था, जो पेशे से पेंट का काम करता था। घटना उस समय हुई जब वह अपने काम के पैसे लेने आशा नगर गया था। मृतक के भाई ने बताया कि गुरजीत सिंह जिस घर में काम कर रहा था, वहां पिछले 25 दिनों से उसका वेतन बकाया था। पैसे मांगने पहुंचे तो वहां मौजूद लोगों ने लोहे की रॉड और डंडों से उस पर हमला कर दिया। परिणामस्वरूप उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। अभी तक हमलावरों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपी जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे। पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज और गवाहों से पूछताछ शुरू कर दी है ताकि मामले की पूरी जांच की जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *