राजनांदगांव पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च:होली पर शांति और सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट, हुड़दंगियों पर रहेगी कड़ी नजर

राजनांदगांव पुलिस आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए पूरी तरह मुस्तैद हो गई है। रविवार को पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के नेतृत्व में शहर के प्रमुख मार्गों पर एक विशाल फ्लैग मार्च निकाला गया। इस मार्च का उद्देश्य आम जनता को सुरक्षा का भरोसा दिलाना और असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी देना था। यह फ्लैग मार्च पुलिस लाइन से शुरू होकर गुरुद्वारा चौक, मानव मंदिर चौक, आजाद चौक, भारत माता चौक और गंज चौक जैसे संवेदनशील और व्यस्त इलाकों से गुजरा। इसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर सहित लगभग 300 पुलिस अधिकारी और जवान शामिल थे। एसपी अंकिता शर्मा ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” की नीति अपनाई जाएगी। राजनांदगांव पुलिस होली पर सुरक्षा के लिए पूरी तरह तैयार होली पर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए पुलिस प्रशासन ने विशेष योजना तैयार की है। इसके तहत, शहर के विभिन्न हिस्सों में 100 से अधिक फिक्स पुलिस प्वाइंट बनाए गए हैं। साथ ही, 50 से ज्यादा पेट्रोलिंग पार्टियां लगातार गश्त पर रहेंगी। असामाजिक तत्वों के लिए चेतावनी संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरों के जरिए आसमान से निगरानी रखी जाएगी। हुड़दंगियों और मनचलों को पकड़ने के लिए सादी वर्दी में महिला पुलिस टीम और विशेष बल भी तैनात रहेगा। एसपी अंकिता शर्मा ने कहा, त्योहार खुशियों का प्रतीक है, इसे शांति और अनुशासन के साथ मनाएं। पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है, लेकिन नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने नागरिकों से शराब पीकर वाहन न चलाने और स्टंटबाजी से बचने की अपील की है। दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट और चारपहिया वाहनों के लिए सीट बेल्ट अनिवार्य किया गया है। इसके अतिरिक्त, सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट साझा न करने की हिदायत दी गई है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को देने के लिए कहा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *