लाइट मेट्रो-सर्वे करने नहीं पहुंची मॉस्कों से टीम:मेयर बोले-एम्बेसी से कर रहे संपर्क, विदेश मंत्री में समय मांगा है,मीनल बोली-महापौर अपने ही बातों में फस गए

छत्तीसगढ़ में लाइट मेट्रो चलाने रूस के एक्सपर्ट की टीम अब तक रायपुर नहीं पहुच पाई है। दरअसल मॉस्को में 21 अगस्त से 25 अगस्त तक इंटरनेशनल ट्रांसपोर्ट समिट आयोजित किया गया था। जिसमें मेयर एजाज ढेबर शामिल हुए थे। इस आयोजन में रायपुर नगर निगम और मॉस्को के बीच 22 अगस्त को MoU किया गया था मेयर ने कहा था कि जल्द ही रशिया से टेक्नीशियन की टीम रायपुर आकर जांच करेंगी। लेकिन 4 महीने बीत जाने के बाद भी अब तक को एक्सपर्ट की टीम रायपुर नहीं पहुंची है। मेयर ने कहा विदेश मंत्री से नहीं मिल रहा समय दैनिक भास्कर ने इस संबंध में रायपुर मेयर एजाज ढेबर से बातचीत की उन्होंने बताया कि लाइट मेट्रो ट्रेन को लेकर मास्को से तकनीकी टीम को भारत की एम्बेसी से संपर्क कर रही है। रशिया की टीम रायपुर आने को लेकर उत्साहित है। लगातार एम्बेसी से संपर्क किया जा रहा है। मेयर ने कहा कि टीम के रायपुर लाने के लिए मैनें विदेश मंत्री से समय मांगा है लेकिन अभी तक उनसे मुलाकात का समय नहीं मिल पाया है । मैं बार-बार उनसे रिक्वेस्ट कर रहा हूं कि जैसे ही मुझे समय मिलेगा निश्चित तौर पर हम लोग उनसे मुलाकात करेंगे और रशिया की टीम को जल्द रायपुर लाने के संबंध में चर्चा की जाएगी। जब टीम यहां आएगी वह निरीक्षण करेंगी। पांच सालों में मेयर ने कुछ नहीं किया – नेता प्रतिपक्ष रायपुर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने कहा कि महापौर का 5 साल का कार्यकाल हवा हवाई की बातों में ही निकल गया है। मेयर की मॉस्कों यात्रा शुरु से ही विवादों के दायरे में थी। मॉस्कों से आने के बाद उन्होंने गैर जिम्मेदारी पूर्ण बातें कहीं थी। मेयर ने बड़े दम खम के साथ रायपुर में लाइट मेट्रो ट्रेन चलाने के साथ शहर वासियों के सामने यह वादा किया था कि मास्को से रायपुर टीम आएगी और सर्वे करेगी। लेकिन आज तक किसी टीम का कोई पता नहीं है। मेयर अब इस विषय में गोल-मोल बातें कर रहे हैं। महापौर शहर के प्रथम नागरिक होते हैं उन्हें कोई भी बात गंभीरता के साथ करनी चाहिए । रायपुर महापौर से लोगों का विश्वास खत्म होते जा रहा है और वे अपनी बातों में स्वयं फस गए हैं। पिछले 5 सालों में मेयर ने शहर के लिए कुछ भी नहीं कर पाए हैं । आने वाले समय में जनता इसका जवाब जरूर देंगी। …………………………………………………………………………………… इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… भास्कर का सवाल-MoU में लाइट मेट्रो का जिक्र नहीं:रायपुर मेयर का जवाब-आप गुमराह कर रहे; इनविटेशन पर नेता प्रतिपक्ष बोलीं-निगम से 10 लाख मांगे छत्तीसगढ़ में लाइट मेट्रो का सवाल रायपुर मेयर के लिए परेशानी का कारण बनता जा रहा है। दैनिक भास्कर के MoU दस्तावेज पर सवाल को लेकर मेयर एजाज ढेबर बिफर गए। उन्होंने यहां तक कह दिया कि आप गुमराह कर रहे हैं।दरअसल, मास्को से रायपुर लौटे मेयर ढेबर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई। उन्होंने उन्होंने मीडिया के सामने दस्तावेज पेश किए। साथ ही मॉस्को सरकार की ओर से भेजा गया इनविटेशन, टिकट और दोनों के बीच साइन किए दस्तावेज भी दिखाए। पढ़ें पूरी खबर छत्तीसगढ़ में रशियन टेक्नोलॉजी पर चलेगी लाइट मेट्रो:रायपुर-दुर्ग के बीच लगाएगी दौड़, रूस-रायपुर नगर निगम में MoU; मेयर बोले- जल्द आएंगे टेक्नीशियन छत्तीसगढ़ में लाइट मेट्रो चलाने का रास्ता साफ हो गया है। यह मेट्रो रशियन टेक्नोलॉजी से रायपुर से दुर्ग-भिलाई के बीच दौड़ लगाएगी। इसके लिए मॉस्को में आयोजित इंटरनेशल ट्रांसपोर्ट मीट में रायपुर निगम और रूस के बीच MoU हुआ है। महापौर एजाज ढेबर और ​रशिया ट्रासपोर्ट मिनिस्टर ने इस पर साइन किया है। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *