हिमाचल में 15 दिन में बनेगा कांग्रेस का नया संगठन:प्रदेश प्रभारी बोली- 2027 में सरकार रिपीट करेंगे; एक पद का सिद्धांत लागू

हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने शिमला में पार्टी नेताओं से दो दिन की बातचीत के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि 15 दिन के भीतर नया संगठन बना दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन में सभी वर्गों को तरजीह दी जाएगी, ताकि मजबूत संगठन खड़ा किया जा सके। प्रदेश प्रभारी ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाकर 5 साल कांग्रेस और 5 साल बीजेपी सरकार की प्रथा को खत्म किया जाएगा। साल 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस दोबारा सरकार बनाएगी। BJP का ऑपरेशन लोटस फेल: पाटिल रजनी पाटिल ने कहा कि हिमाचल में बीजेपी का ऑपरेशन लोटस फेल हुए एक साल हो गया है। बीजेपी को घमंड था कि ऑपरेशन लॉट्स होगा। इसके लिए बीजेपी ईडी, सीबीआई समेत कई तरह के दबाव डालती रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की लड़ाई जारी रहेगी। कांग्रेस राहुल गांधी और सोनिया गांधी के नेतृत्व में लड़ाई लड़ रही है। बीजेपी झूठा प्रचार कर रही है कि हिमाचल कांग्रेस एकजुट नहीं है। उन्होंने दावा किया कि पूरी पार्टी एकजुट है। प्रदेश सरकार अच्छा काम कर रही है। अध्यक्ष बदलने को लेकर अभी आदेश नहीं प्रदेश अध्यक्ष बदलने को लेकर पूछे सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अभी हाईकमान का ऐसा कोई आदेश नहीं हुआ है। वहीं प्रदेश में प्रतिभा सिंह को बदलने जाने की चर्चाएं हैं। इसकी वजह अप्रैल 2025 में उनका तीन साल का कार्यकाल पूरा होना माना जा रहा है। मगर हॉली लॉज समर्थक प्रतिभा सिंह को कंटीन्यू अध्यक्ष के तौर पर देखना चाहते हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि प्रतिभा सिंह को हटाने या फिर पद पर बनाए रखने का फैसला अब रजनी पाटिल की रिपोर्ट पर निर्भर करेगा। पाटिल दो दिन से शिमला में कांग्रेस के नए संगठन को लेकर पार्टी नेताओं से फीडबैक ले रही हैं। कल वह वापस दिल्ली लौटेंगी और हाईकमान को रिपोर्ट सौंपेगी। इस रिपोर्ट पर प्रदेश अध्यक्ष का फैसला निर्भर करेगा। एक पद का सिद्धांत लागू होगा: पाटिल रजनी पाटिल ने कहा, कांग्रेस में एक व्यक्ति एक पद का सिद्धांत लागू होगा। जाहिर है कि इस फैसले से सुक्खू सरकार में विभिन्न पदों पर बैठे नेताओं को संगठन में जगह नहीं मिल पाएगी। CM-अध्यक्ष के साथ कर चुकी मीटिंग बता दें कि रजनी पाटिल ने बीते कल हिमाचल कांग्रेस के सह प्रभारी, मुख्यमंत्री, डिप्टी सीएम, कैबिनेट मंत्रियों, पूर्व मंत्रियों, मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व अध्यक्षों के साथ मीटिंग की। आज उन्होंने पार्टी के सभी विधायक, 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रत्याशियों और फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन प्रमुखों के साथ बैठक की। जाखू और हॉली लॉज गई रजनी पाटिल प्रदेश कांग्रेस नेताओं के साथ मीटिंग से पहले रजनी पाटिल आज सुबह शिमला के मशहूर जाखू मंदिर पहुंचीं। इसके बाद वह होली लॉज गई। कुछ देर होली लॉज में प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्य सिंह के साथ गुफ्तगू के बाद वह कांग्रेस ऑफिस गईं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *