होली के बाद और बढ़ेगी गर्मी:कई शहरों में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री पार, जानें पूरे हफ्ते कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान में तापमान चढ़ने से दिन के साथ-साथ अब रात में भी गर्मी बढ़ने लगी है। अधिकांश शहरों का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 7 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज हो रहा है। बाड़मेर में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पश्चिमी जिलों में दिन में तेज धूप में अब लोगों का बाहर निकलने से बच रहे हैं। मौसम केन्द्र जयपुर ने राज्य में अगले एक सप्ताह मौसम ड्राय रहने और अगले दो-तीन दिन में तापमान 3 डिग्री तक बढ़ने की संभावना जताई है, जिससे गर्मी और बढ़ेगी।
पिछले 24 घंटे का मौसम देखें तो राज्य के सभी हिस्सों में आसमान रविवार को पूरे दिन साफ रहा। सुबह से देर शाम तक धूप रही। बाड़मेर में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जोधपुर में रविवार को तापमान बढ़कर 35.1 डिग्री सेल्सियस, फतेहपुर (सीकर) में 35.5, जैसलमेर में 34.7, बीकानेर में 34.4, फलोदी में 34.6, चित्तौड़गढ़ में 34.6, करौली में 33.3, जालोर में 33.5, दौसा में 33.4, नागौर में 33.2, चूरू में 33.6, कोटा में 33.4, पिलानी (झुंझुनूं) में 33.7, वनस्थली (टोंक) में 33.6, भीलवाड़ा में 33 और जयपुर में 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। रात में बढ़ी गर्मी, कई शहरों का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री पहुंचा
दिन के साथ अब रात में भी गर्मी बढ़ने लगी है। कई शहरों का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बाड़मेर के अलावा कल जवाई डैम (पाली) में न्यूनतम तापमान 20.6, जैसलमेर में 20, जालोर में 20.7, फलोदी में 19.8, बीकानेर में 18.9, कोटा में 18.8 और जयपुर में 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इन सभी शहरों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 7 डिग्री ऊपर दर्ज हुआ। होली बाद और तेज होगी गर्मी
मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- राज्य में अगले एक सप्ताह मौसम ड्राय रहेगा। अगले दो-तीन दिन में न्यूनतम, अधिकतम तापमान में कुछ शहरों में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होगी, जिससे होली के बाद प्रदेश में गर्मी और बढ़ेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *