अलवर में रात को तापमान नीचे आया:ओले गिरने का असर; दिन में अच्छी धूप खिलने से वापस पारा चढ़ा

अलवर जिले में ओले गिरने के बाद रात को सर्दी का असर रहा। तापमान भी कई डिग्री नीचे आया। हालांकि दिन में अच्छी धूप रही। दिन का तापमान भी 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। अब यह तापमान बढ़ने की पूरी संभावना है। ओले गिरने से जिले में कई जगहों पर किसानों का बड़ा नुकसान हो गया। बहुत से परिवार मायूस हैं। उनकी घर गृहस्थी में मायूसी छा गई। अलवर में सोमवार सुबह भी अच्छी धूप निकल आई। रात को सर्दी का असर भी रहा। जिन जगहों पर ओले गिरे वहां काफी नुकसान हैं। जनवरी के महीने में भी कई जगह ओलों से काफी नुकसान हो गया था। लेकिन जहां ओले नहीं गिरे वहां अच्छी फसल है। बारिश से काफी फायदा भी हुआ है। वैसे कटी हुई सरसों की फसल में बारिश से भी नुकसान है। अब आगामी दिनों में गर्मी का असर तेज होने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *