राजस्थान में सक्रिय हुए वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर सवाई माधोपुर पर भी पड़ा है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते राजस्थान कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि हुई थी। जिसका असर सवाई माधोपुर पर भी पड़ा है। हालांकि सोमवार सुबह यहां आसमान साफ रहा, लेकिन इस दौरान ठंडी हवाएं चलती रही। राजस्थान कई जिलों में हुई बारिश और ओलावृष्टि के बाद सवाई माधोपुर में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सवाई माधोपुर में पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में और न्यूनतम तापमान में दो- दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। पिछले एक सप्ताह का मौसम का हाल सवाई माधोपुर में रविवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया। सवाई माधोपुर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं गुरुवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया। यहां बुधवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया। आगामी दिनों में मौसम का हाल मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते राजस्थान कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि हुई थी। जिसका असर सवाई माधोपुर पर भी पड़ा है। जिससे यहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। फिलहाल एक दो दिन तक तापमान में गिरावट जारी रहेगी। जिसके बाद फिर से यहां गर्मी बढ़ेगी।


