रायगढ़ में हाईवा के पीछे जा टकराई ट्रेलर:चालक की हुई मौत, बिना सिग्नल दिए ब्रेक मारने से NH 49 में हुआ हादसा

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में तेज रफ्तार हाईवा चालक का एकाएक ब्रेक लगा देने से उसके पीछे से आ रही ट्रेलर टकरा गई। इस जबरदस्त टक्कर से ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना जूटमिल थाना क्षेत्र का है। इस संबंध में हेमेन्द्र दुम्बे 49 साल ने जूटमिल थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह राजदीप रोडवेज प्रायवेट लिमिटेड रायपुर के ट्रांसपोर्ट कपंनी में झारसुगुड़ा का ब्रांच मैनेजर के पद पर पदस्थ है। उनकी कपंनी का ट्रेलर सीजी 07 सीआर 4611 का चालक राजेश यादव बोरी का बंडल अपने ट्रेलर में लोडकर झारसुगुड़ा से बिलासपुर मुंगेली जा रहा था। जब वह दर्रामुड़ा के पास एनएच 49 में पहुंचा, तो उसके सामने हाईवा क्र. ओडी 09 एसी 1372 जा रही थी। इसी दौरान हाईव के चालक ने बिना किसी सिग्नल दिए लापरवाही पूर्वक ढंग से हाईवा का ब्रेक लगा दिया। शरीर के कई हिस्से में गंभीर चोट पहुंची
इससे हाईवा के पीछे राजेश यादव का ट्रेलर जोरदार ढंग से टकरा गया। घटना से राजेश यादव के सिर समेत शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोट पहुंची। इसके बाद घटना स्थल पर आसपास के लोगों की काफी भीड़ इक्ट्ठा हो गई और किसी तरह घायल को मेडिकल काॅलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस मामले की जांच में जूटी
जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिसके बाद ट्रांसपोर्ट कंपनी के ब्रांच मैनेजर हेमेन्द्र दुम्बे ने कल घटना की रिपोर्ट जूटमिल थाना में दर्ज कराया है। मामले में पुलिस ने हाईवा वाहन चालक के खिलाफ धारा 106(1)बीएनएस, 289 बीएनएस के तहत अपराध कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *