कोडरमा में 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म:रेलवे ओवरब्रिज के पास सो रही थी बच्ची, बाइक सवार ने घटना को दिया अंजाम, केस दर्ज

कोडरमा के तिलैया थाना क्षेत्र के रेलवे ओवरब्रिज के पास एक 7 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिसकी शिकायत पीड़िता की बहन ने दर्ज कराई है। घटना शनिवार की रात की है। पीड़िता अपनी बहन और जीजा के साथ कोडरमा स्टेशन के पास रेलवे ओवरब्रिज के नीचे खाना खाकर सो गई थी। रात करीब 1 बजे जब बहन की नींद खुली, तो उसने देखा कि बच्ची वहां नहीं थी। छाड़ियों में रोती मिली बच्ची गायब बच्ची की तलाश पति-पत्नी ने शुरू की। कुछ देर बाद बच्ची झाड़ियों के पीछे से रोती हुई मिली। उसने बताया कि एक मोटरसाइकिल सवार उसे झाड़ियों के पीछे ले गया और दुष्कर्म किया। रात होने के कारण परिवार तुरंत पुलिस को सूचना नहीं दे पाया। जांच में जुटी पुलिस सुबह जीआरपी प्रभारी उपेंद्र पासवान को घटना की जानकारी दी गई। उन्होंने पाया कि मामला तिलैया थाना क्षेत्र का है। जीरो एफआईआर दर्ज कर केस तिलैया पुलिस को सौंप दिया गया। तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करा लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *