लुधियाना में दिनदहाड़े स्नैचिंग:मोबाइल छीनकर भाग रहे दो बाइकर्स में से एक काबू, दूसरा भागा

लुधियाना के सलेम टाबरी मुख्य चौराहे पर आज सोमवार मोबाइल स्नैचिंग की वारदात से हड़कंप मच गया। मोबाइल पर बात कर रहे एक बुजुर्ग से दो बाइक सवार युवकों ने फोन छीन लिया और फरार होने लगे। पुलिस ने एक बदमाश को काबू कर लिया। ‘चोर-चोर’ की आवाज पर लोगों ने घेरा घटना के बाद बुजुर्ग ने शोर मचाया तो आस-पास मौजूद लोगों ने पीछा कर बाइक सवारों को घेर लिया। इस दौरान एक आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब हो गया, जबकि दूसरे को लोगों ने पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने पकड़े गए आरोपी की जमकर धुनाई कर दी। बाद में सूचना मिलने पर थाना सलेम टाबरी की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस बाइक समेत आरोपी को थाने ले गई। आरोपी के पास था बिना नंबर प्लेट वाला बाइक पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम ‘काला’ बताया है। उसने खुद को भट्टियां कॉलोनी का निवासी बताया और कहा कि वारदात में उसका एक साथी भी शामिल था, जो मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक जिस बाइक पर आरोपी सवार थे, उस पर नंबर प्लेट नहीं थी और आशंका है कि वह भी चोरी की हो सकती है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। इलाके के लोगों ने दिनदहाड़े हुई वारदात पर नाराजगी जताते हुए गश्त बढ़ाने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *