श्रीगंगानगर में आर्मी ने खेली स्पेशल बच्चों संग होली:मेजर बोले- हम सरहदों को ही नहीं, समाज को भी मजबूत करते हैं

होली का त्योहार रंगों का उत्सव है, लेकिन जब ये रंग उन चेहरों पर बिखरते हैं जो दुनिया की आवाजें सुन नहीं पाते और बोल नहीं पाते, तो वो पल दिल को छू जाते हैं। श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ रोड स्थित तपोवन मनोविकास विद्यालय में आज एक ऐसा ही दिल छू लेने वाला नजारा देखने को मिला, जहां भारतीय सेना के बहादुर जवानों ने स्पेशल चाइल्ड के साथ होली खेली। गुलाल लगा कर मिठाई खिलाई जवान आज बच्चों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरने आए थे। बिहार रेजिमेंट के जवान स्कूल पहुंचे तो बच्चों की आंखों में चमक थी। जवानों ने बच्चों को गले लगाया, उनके माथे पर गुलाल लगाया, हाथों में फल-मिठाइयां थमाईं और उपहार देकर उनके छोटे-छोटे सपनों को रंगीन कर दिया। बच्चों ने अपनी छोटी-छोटी हथेलियों से जवानों के गालों पर रंग पोते, मुस्कुराते हुए एक-दूसरे को रंग लगाते रहे। होली के गीतों पर ठुमके लगे, हंसी गूंजी और वो पल अमिट हो गए। देखें होली की तस्वीरें… तपोवन मनोविज्ञान संस्था के कोऑर्डिनेटर गौरव दत्ता ने कहा- आर्मी के जवानों ने इन बच्चों के जीवन में होली के असली रंग भर दिए। सीमा के प्रहरी खुद यहां आकर बच्चों के साथ खेल रहे हैं, इससे बड़ा सशक्तिकरण का संदेश और क्या हो सकता है। ये वो प्यार है जो बिना बोले सब समझ जाता है। कार्यक्रम में मेजर एमएल मैतेई सहित आर्मी के कई जवान और अन्य लोग मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *