पंजाब के जिला होशियारपुर में आते कस्बा हाजीपुर में चलते ट्रक को आग लग गई। ड्राइवर ने छलांग लगाकर जान बचाई। इसके बाद सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। तलवाड़ा से पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
ड्राइवर नवजीत ने बताया कि ट्रक के आगे के हिस्से से इंजन से धुआं निकलते ही आग लग गई। इससे उसने ट्रक से छलांग लगा दी। देखते ही देखते डीजल टैंक तक आग पहुंच गई और पूरे ट्रक को चपेट में ले लिया। इसके बाद टायरों ने भी आग पकड़ ली।
ड्राइवर ने बताया कि वह तलवाड़ा से मिट्टी लादकर हाजीपुर जा रहा था। हाजीपुर सिटी में एंटर करने से पहले ही हाईवे पर आते श्मशानघाट पर पहुंचा तो ट्रक से धुआं निकलना शुरू हो गया। नए बन रहे रेलवे ट्रैक के लिए डाली जा रही है भर्ती
ड्राइवर ने बताया कि हिमाचल से लेकर मुकेरियां तक नया रेलवे ट्रैक बन रहा है, जिसके लिए मिट्टी की भर्ती डाली जा रही है। निर्माण कार्य के चलते ही वह मिट्टी लेकर जा रहा था। ड्राइवर ने बताया कि सूचना देते ही 20 मिनट में फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गईं। फायर ब्रिगेड ने आग तो बुझा दी लेकिन तब तक ट्रक बुरी तरह से जल गया।


