होली से पहले राजनांदगांव पुलिस का एक्शन:लालबाग में शांति भंग की आशंका में 8 गिरफ्तार, एसडीएम कोर्ट में पेश

होली पर्व के मद्देनजर शहर में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए राजनांदगांव पुलिस सक्रिय हो गई है। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर लालबाग पुलिस ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए शांति भंग करने की आशंका में 8 व्यक्तियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में थाना क्षेत्र में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 2 मार्च को पेंड्री और ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में हुड़दंग करने वालों पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने जिन व्यक्तियों को हिरासत में लिया है, उनमें सुजल साहू (19 वर्ष, ट्रांसपोर्ट नगर), नीलकंठ साहू उर्फ छोटू (22 वर्ष, पेंड्री बस्ती), पंचू साहू (22 वर्ष, अटल आवास पेंड्री), विजय यादव उर्फ बाबू (20 वर्ष, पेंड्री बस्ती), पिंकू लहरे (26 वर्ष, पेंड्री बस्ती), राजेश यादव (48 वर्ष, ट्रांसपोर्ट नगर चौक), जय उर्फ जय नेताम (24 वर्ष, अटल आवास पेंड्री) और मनीष यादव (24 वर्ष, ग्राम बुद्धूभारदा) शामिल हैं। थाना लालबाग पुलिस ने इन सभी 8 व्यक्तियों के खिलाफ धारा 170/126, 135 (3) BNSS के तहत इस्तगासा तैयार किया है। इन्हें माननीय एसडीएम न्यायालय राजनांदगांव के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहार के दौरान हुड़दंग करने वालों और शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई है, ताकि आम नागरिक सुरक्षित वातावरण में होली का आनंद ले सकें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *