अजमेर बंद के दौरान ई-रिक्शा ड्राइवर को थप्पड़ जड़े:बिजयनगर रेप-ब्लैकमेलकांड का विरोध, कलेक्ट्रेट में बैरिकेड पर चढ़े, गाड़ियों की हवा निकाली

बिजयनगर स्कूल में यौन उत्पीड़न के विरोध में शनिवार को अजमेर बंद रहा। सकल हिंदू समाज के आह्वान पर 124 से अधिक संगठनों ने बंद को समर्थन दिया। हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता हाथों में लाठी-डंडे लेकर बाजार बंद कराने निकले। रास्ते में कई जगह टेम्पो, ई-रिक्शा के पहियों की हवा निकाली। सवारियों को गाड़ियों से उतरवाया। एक जगह ई-रिक्शा ड्राइवर से विवाद में थप्पड़ मारे गए। आक्रोश रैली सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे कलेक्ट्रेट पहुंची। इसमें बड़ी संख्या में विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग शामिल हुए। कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पर लगाए गए बैरिकेड पर चढ़ गए और नारेबाजी की। बाद में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। दरगाह बाजार में कुछ दुकानें खुली मिलीं, जिन्हें बंद करवाया गया। इमरजेंसी सेवाओं पर बंद का असर नहीं रहा। स्कूल-कॉलेज, पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी, हॉस्पिटल जैसी आवश्यक सेवाएं चालू रहीं। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियांक कानूनगो शनिवार को बिजयनगर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित बच्चियों के परिवारों और स्कूल संचालक से मुलाकात की। कानूनगो ने बताया कि स्कूली नाबालिग बच्चियों को प्रलोभन देकर दोस्ती की और फिर यौन उत्पीड़न का शिकार बनाया गया। उन्हें ब्लैकमेल भी किया गया। आयोग सदस्य ने पीड़ित बच्चियों की पढ़ाई शुरू करने के निर्देश दिए। प्रत्येक पीड़िता को 20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कई और बच्चियां भी पीड़ित हो सकती हैं। एक महीने तक बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर शिकायत पेटी रखी जाएगी, जिसमें बिना नाम बताए शिकायत की जा सकेगी। PHOTOS में देखिए अजमेर बंद… अब तक 13 आरोपियों को पकड़ा
15 फरवरी को बिजयनगर थाने में एक नाबालिग ने मामला दर्ज कराया था। उसके बाद एक और नाबालिग ने मामला दर्ज कराया। फिर 3 लड़कियों के पिता की ओर से भी रिपोर्ट दी गई। आरोप है कि ये प्राइवेट स्कूल में पढ़ रही नाबालिग लड़कियों का रेप और अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहे थे। जबरन कलमा पढ़ने, रोजा रखने और धर्मांतरण के लिए विवश कर रहे थे। पुलिस ने पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। बिजयनगर पुलिस ने अब तक 13 आरोपियों को पकड़ा है। इनमें से 3 नाबालिग हैं। पुलिस पूर्व पार्षद हकीम कुरैशी और कैफे संचालक सांवर मल से पूछताछ कर रही है। पूर्व पार्षद को 2 मार्च को पुलिस कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस ने चार आरोपियों – सोहेल मंसूरी, लुकमान, आशिक और करीम को कल गिरफ्तार किया। आज अजमेर पॉक्सो कोर्ट में पेशी के बाद सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया। ये हैं पुलिस की गिरफ्त में…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *