सभापति के नाम पर आज लग सकती है मुहर:अंबिकापुर में 3 दावेदारों के नामों पर रायशुमारी, आलोक दुबे रेस में सबसे आगे

अंबिकापुर नगर निगम के सभापति कौन होगा? इसका निर्णय आज हो जाएगा। मंगलवार को नगर निगम का पहला सम्मेलन आयोजित हो सकता है। रविवार को महापौर और पार्षदों के शपथ ग्रहण के बाद देर शाम नगर निगम सभापति के चयन के लिए पार्षद दल की बैठक भाजपा कार्यालय में आयोजित हुई। सभापति के लिए वरिष्ठ पार्षद आलोक दुबे के नाम पर मुहर लगने की उम्मीद सबसे ज्यादा है। 2 अन्य दावेदारों में हरमिंदर सिंह टिन्नी और मनीष सिंह शामिल हैं। अंबिकापुर नगर निगम में एक दशक बाद भाजपा ने बहुमत के साथ कब्जा जमाया है। महापौर के साथ 31 पार्षदों और एक निर्दलीय पार्षद शैलेश सिंह ने रविवार को शपथ ग्रहण कर लिया है। रविवार शाम सभापति चयन के लिए पर्यवेक्षक शिव रतन शर्मा की उपस्थिति में भाजपा पार्षद दल की बैठक भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ ही पार्षदों से सभापति चयन के लिए रायशुमारी की गई। पार्षदों से पर्यवेक्षक ने वन-टू-वन की चर्चा पार्षदों और पदाधिकारियों से चर्चा के बाद पर्यवेक्षक शिवरतन शर्मा ने पार्षदों से वन-टू-वन बात की और सभापति को लेकर उनकी राय पूछी। अंबिकापुर नगर निगम के सभापति के लिए 3 प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं। रायशुमारी में वरिष्ठ पार्षद आलोक दुबे, हरमिंदर सिंह टिन्नी और मनीष सिंह के नामों पर चर्चा हुई। रायशुमारी के बाद माना जा रहा है कि अंतिम निर्णय आलोक दुबे और हरमिंदर सिंह टिन्नी के बीच होगा। संगठन करेगा अंतिम निर्णय, बटी हुई है राय अंबिकापुर नगर निगम के सभापति पद के लिए संगठन दो खेमों में बंटा हुआ है। सांसद, तीनों विधायकों के साथ कोर ग्रुप के वरिष्ठ सदस्य आलोक दुबे को सभापति बनाने के पक्ष में हैं। वहीं दूसरा खेमा हरमिंदर सिंह टिन्नी के पक्ष में है। रायशुमारी के बाद शिवरतन शर्मा अपनी राय प्रदेश संगठन को देंगे। अंतिम निर्णय संगठन का होगा। इसपर आज शाम तक मुहर लग जाने की उम्मीद है। मंगलवार को हो संभावित है पहला सम्मेलन अंबिकापुर नगर निगम का पहला सम्मेलन मंगलवार को संभावित है। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। प्रथम सम्मेलन में सभापति के चुनाव के साथ ही अपील समिति के गठन की प्रक्रिया होगी। सभापति का चुनाव और अपील समिति का गठन प्राधिकृत अधिकारी कलेक्टर सरगुजा की उपस्थिति में होगी। इसके लिए कुछ देर में सूचना भी जारी हो जा जाएगी। सभापति के 2 दावेदार LLB नगर निगम सभापति पद के लिए भाजपा के दो दावेदारों में आलोक दुबे और मनीष सिंह एलएलबी हैं। दोनों निकाय अधिनियम के जानकार भी हैं। आलोक दुबे छठवीं बार पार्षद का चुनाव जीते हैं। वे कांग्रेस से भाजपा में आए हैं। जनसंघ परिवार से जुड़े मनीष सिंह दूसरी बार पार्षद निर्वाचित हुए हैं। तीसरे दावेदार हरमिंदर सिंह टिन्नी तीसरी बार पार्षद का चुनाव जीते हैं। पहला चुनाव उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी के खिलाफ निर्दलीय जीता था। 2 बार वे भाजपा के प्रत्याशी के तौर पर चुनाव जीते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *