शिमला में तेंदुए ने व्यक्ति पर किया हमला:मनोज ने पकड़ा उसका मुंह, दहशत में शिमला के लोग, पिंजरा लगाकर पकड़ने की मांग

शिमला के लालपानी क्षेत्र में बीती रात को तेंदुए ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। इस हमले में टैक्सी चालक के कपड़े फट गए। रिहायशी इलाके में तेंदुए के हमले के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। तेंदुए ने यह हमला लालपानी के दाड़नी का बगीचा के पास किया। बताया जा रहा है कि टैक्सी चालक मनोज कुमार ने रात करीब 11 बजे पेश अपनी गाड़ी को घर से कुछ दूरी पर पार्क किया। जैसे ही वह गाड़ी से बाहर उतरा तो कुछ कदम बाद तेंदुए ने उस पर हमला बोल दिया। मनोज ने बताया कि तेंदुए ने उसकी टांग पर हमला कर दिया। इसके बाद मनोज ने तेंदुए को गर्दन से पकड़ा तो उसने मनोज की छाती पर पंजा मारा। इससे उसके कपड़े फट गए। तेंदुआ उसे घसीटने की कोशिश कर रहा था। मनोज ने सूझबूझ दिखाते हुए तेंदुए का मुंह दोनों हाथों से पकड़ लिया। इस बीच आसपास के लोगों के जमा होने पर तेंदुआ भाग गया। तेंदुए को पकड़ने की मांग स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में पहले भी कई बार तेंदुए के हमले हो चुके हैं। वन विभाग की टीम हर बार मौका मुआयना करने आती है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं करती। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *