मोगा में नशा तस्करी का भंडाफोड़:सूरज नगर लिंक रोड से दो तस्कर काबू, 1 किलो अफीम और बाइक बरामद

पंजाब के मोगा जिला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने सूरज नगर के लिंक रोड से दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक किलो अफीम और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पकड़े गए तस्करों से पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है। गुप्त सूचना पर पुलिस रेड जानकारी के अनुसार थाना प्रमुख गुरप्रीत सिंह ने बताया कि एसएसपी मोगा अजय गांधी के निर्देशों पर नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सूरज नगर के लिंक रोड से दो युवकों को पकड़ा गया। दोनों आरोपियों की हुई पहचान गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोगा के रहने वाले अबी और साजन के रूप में हुई है। पुलिस दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी। रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ की जाएगी। पुलिस नशा तस्करी के नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *