जगराओं पहुंची एडीजीपी अनीता पुंज:संपर्क कार्यक्रम में की शिरकत, नशे के खिलाफ मांगा सहयोग, नशा छोड़ने वालों ने साझा की आपबीती

लुधियाना जिले में नशे की समस्या से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। एडीजीपी और पंजाब पुलिस अकादमी (पीएपी) फिल्लौर की डायरेक्टर अनीता पुंज ने गांव सराभा में आयोजित संपर्क कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने नशे को कुष्ठ रोग से भी भयानक बताया। कार्यक्रम में आसपास के गांवों की पंचायतें, युवा, कॉलेज के छात्र और गणमान्य नागरिक शामिल रहे। एडीजीपी अनीता पुंज का स्वागत लुधियाना रेंज की नई डीआईजी नीलांबरी विजय जगदले और एसएसपी लुधियाना देहात डा. अकुर गुप्ता ने किया। इस दौरान डा. जसविंदर सिंह ने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। मोगा के गांव ढुडीके के सिकंदर सिंह और पंकज महाजन ने अपनी आपबीती साझा की। दोनों ने नशे की लत से बाहर निकलकर नई जिंदगी शुरू की है। एडीजीपी अनीता पुंज ने नशे के खिलाफ लड़ाई में जनता का सहयोग मांगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान में पुलिस और सरकार का साथ देने का संकल्प लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *