लुधियाना में आप विधायक ने केंद्रीय मंत्री बिट्टू को घेरा:मनविंदर सिंह ने दिखाई एनओसी, दोराहा रेलवे ओवरब्रिज पर सियासी घमासान

लुधियाना जिले के दोराहा से रोपड़ फोर लेन रास्ते के प्रोजेक्ट को लेकर पंजाब में सियासी माहौल गरम है। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने दो दिन पहले दोराहा के रामपुर रेलवे फाटक पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि 100 करोड़ के रेलवे ओवरब्रिज का काम पंजाब सरकार की मंजूरी न मिलने से रुका है। आप नेता मनविंदर सिंह ने दिया बयान इसके जवाब में पायल से आम आदमी पार्टी के विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा सोमवार को उसी स्थल पर पहुंचे। उन्होंने एनओसी की कॉपी दिखाते हुए बताया कि पंजाब सरकार ने 11 नवंबर 2024 को ही मंजूरी दे दी थी। विधायक ने कहा कि वे कुछ दिन पहले दिल्ली में रेलवे अधिकारियों से भी मिले थे। आप विधायक ने रेल मंत्री पर लगाए आरोप विधायक मनविंदर सिंह ने केंद्रीय मंत्री पर राजनीतिक आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बिट्टू पंजाब विरोधी भाजपा का साथ दे रहे हैं। विधायक के मुताबिक भाजपा ने 750 किसानों की जान ली। बिट्टू मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ बोलकर भाजपा से सीएम पद पाना चाहते हैं। उन्होंने चुनौती दी कि अगर बिट्टू पंजाब के हितैषी हैं, तो अब पुल का निर्माण कार्य शुरू करवाएं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *