पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार पर विकास कार्यों की उपेक्षा का आरोप लगा है। जगराओं में शहर के सबसे बड़े सरकारी स्कूल के सामने सड़क की खराब हालत के कारण स्थानीय दुकानदारों ने खुद गड्ढे भरने का काम शुरू किया। स्कूली बच्चे भी हुए शिकार तहसील रोड स्थित बरनाला-जालंधर हाईवे पर बने गहरे गड्ढों के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही थीं। स्कूली बच्चे भी इन हादसों का शिकार हो रहे थे। इस हाईवे से रोजाना लाखों लोगों की आवाजाही होती है। टैक्स वसूलने के बावजूद नहीं हो रहा काम स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तहसील रोड के दुकानदारों ने रेत और सीमेंट जुटाकर खुद गड्ढे भरने का काम शुरू कर दिया। दुकानदारों का कहना है कि सरकार से कई तरह के टैक्स वसूले जाते हैं, जिसमें रोड टैक्स और टोल टैक्स भी शामिल हैं। सरकार की कार्यप्रणाली से निराश स्थानीय लोगों का कहना है कि बदलाव की उम्मीद में उन्होंने आम आदमी पार्टी को वोट दिया था। लेकिन अब वे सरकार की कार्यप्रणाली से निराश हैं। प्रशासन की उदासीनता के कारण उन्हें खुद सड़कों की मरम्मत करनी पड़ रही है। सरकार और प्रशासन की ओर से इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसी रास्ते से गुजरते हैं अधिकारी इसी रोड से रोजाना एसडीएम, नगर कौंसिल के अधिकारी व कर्मचारी रोज इसी रास्ते से दफ्तर पहुंचते हैं। इस के बावजूद भी आप सरकार के अधिकारी गड्डों को देख कर अपनी आंखें बद कर लेते हैं।


