बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने प्रदेश पदाधिकारियों के बाद कार्यसमिति की भी घोषणा कर दी है। 154 सदस्यों की प्रदेश कार्यसमिति में 12 स्थायी आमंत्रित सदस्यों को शामिल किया गया है। इसमें प्रदेश के प्रमुख नेताओं को जगह मिली है। कार्यसमिति में कांग्रेस से आए तीन नेता भी शामिल हैं। सीएम भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, राज्यसभा सांसद और केंद्र में मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू सहित अन्य केंद्रीय मंत्रियों, पूर्व प्रदेशाध्यक्षों और पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ को शामिल किया गया है। प्रदेश कार्य समिति में हर जिले को प्रतिनिधित्व देकर क्षेत्रीय संतुलन बनाते हुए 20 महिला नेताओं को भी शामिल किया है। कांग्रेस से आए तीन नेताओं को भी मिली जगह पहली मुहर संगठन विस्तार की प्रदेश कार्यसमिति का मुख्य काम संगठन विस्तार, उसकी मजबूती और प्रस्ताव पास करने का होता है। साल में एक बार प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित करना अनिवार्य है। इस बैठक में पार्टी की रीति-नीति निर्धारण का काम होता है। प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा के बाद जल्द ही इसकी बैठक आयोजित होगी। पहली बैठक में संगठन विस्तार के काम पर मुहर लग सकती है। पार्टी में अभी संगठन के लिहाज से 44 जिले हैं। यह उस समय की स्थिति है, जब राजस्थान में प्रशासनिक दृष्टि से 33 जिले हुआ करते थे। अब प्रदेश में प्रशासनिक दृष्टि से 41 जिले हैं। ऐसे में जो 8 नए जिले बनाए गए हैं, पार्टी में भी उन 8 जिलों का विस्तार संभव है। इस विस्तार पर मुहर प्रदेश कार्य समिति की बैठक में ही लगेगी। देखिए, कार्यसमिति की लिस्ट… ……….. बीजेपी कार्य समिति से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… राजस्थान बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा समेत केंद्रीय मंत्री और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बने सदस्य, जानें किसे मिला मौका राजस्थान में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में कदम बढ़ाते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। नई कार्यसमिति में कई वरिष्ठ नेताओं को स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है, जबकि सभी जिलों से प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया गया है। (पूरी खबर पढ़ें)


