भावना बोहरा ने महिला मोर्चा संग होली खेली:विधायक ने दी शुभकामनाएं, बड़ी संख्या में म​हिलाएं हुईं शामिल

पंडरिया विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में महिला मोर्चा ने 2 मार्च को सामुदायिक भवन पंडरिया में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर सभी महिलाओं ने बड़े उत्साह और उल्लास के साथ होली खेली। विधायक भावना बोहरा ने कहा कि यह कार्यक्रम सामूहिक एकता का प्रतीक है। आज महिलाएं अपने हुनर और क्षमता से हर क्षेत्र में काम कर रही हैं और विधानसभा में क्षेत्र की खुशहाली और विकास के लिए सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार की योजनाओं जैसे ड्रोन दीदी योजना और महतारी वंदन योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इनसे महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है। विधायक ने बताया कि बेटियों की शिक्षा के लिए निःशुल्क बस और लक्ष्य कोचिंग जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं, ताकि वे अपने उज्जवल भविष्य की ओर बढ़ सकें। विधायक भावना बोहरा ने दी शुभकामनाएं भावना बोहरा ने होली पर्व की सभी को अग्रिम शुभकामनाएं दी और कहा कि यह पर्व स्नेह, सद्भावना, एकता और भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस पावन उत्सव को उमंग और उल्लास के साथ मनाएं और किसी की भावनाओं को आहत न करें। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष विजय लक्ष्मी तिवारी, जिला महामंत्री नीतू शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष मंजुला देवी कुर्रे, जनपद पंचायत अध्यक्ष नंदिनी साहू, और अन्य कई महिला नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। विधायक ने सभी महिलाओं को बधाई दी और कहा कि महिलाएं आज गृहिणी होने के साथ-साथ समाज और क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *