छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा के 33 पाषर्दों ने जीत दर्ज किया, तो कांग्रेस के 12 पार्षद ही जीत सके। ऐसे में आने वाले समय में सभापति चुना जाना है। जिसे लेकर अब कांग्रेस भी अपनी दावेदारी करेंगी। संख्या बल कम होने के बाद भी सभापति के लिए कांग्रेस चुनाव लड़ेगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश के बाद रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी कांग्रेस पार्षदों की बैठक रखी गई। जिसमें सभापति चुनाव को लेकर चर्चा किया गया। बताया जा रहा है कि 10 मार्च को नगर निगम का प्रथम सम्मेलन आयोजित कर सभापति के लिए चुनाव किया जा सकता है। ऐसे में कांगे्रस से भी कुछ नाम सामने आएंगे, जो सभापति के लिए चुनाव लड़ सकते हैं। इस संबंध में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने बताया कि संख्याबल कम है लेकिन सभापति का चुनाव लड़ा जाएगा और इसके लिए रणनीति बनाई गई है। 8 को महापौर व पार्षद लेंगे शपथ
रायगढ़ नगर निगम में अब तक महापौर व नवनिर्वाचित पार्षदों का शपथ कार्यक्रम नहीं हो सका था, लेकिन अब इसके लिए तिथि तय कर दी गई है और 8 मार्च को महापौर व नर्वाचित पार्षद शपथ लेंगे। बताया जा रहा है कि शपथ समारोह पंजरीप्लांट स्थित नगर निगम ऑडिटोरियम में आयोजित किया जा सकता है।


