धनबाद में ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत:एक्स-रे सेंटर के पास हुआ हादसा, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

धनबाद के कुमारधुबी में नीतू एक्स-रे क्लीनिक के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक ट्रैक्टर ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार एग्यारकुण्ड दक्षिण पंचायत के 36 वर्षीय टिंकू दुबे की मौके पर ही मौत हो गई। इधर, ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। पुलिस के समझाने के बावजूद लोग उग्र हो गए। उन्होंने सड़क पर खड़ी गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया। वहीं, मृतक की भाभी ने बताया कि वे एक्स-रे कराने आए थे। वह एक्स-रे के लिए अंदर गईं और टिंकू पेट्रोल भरवाने के लिए स्कूटी स्टार्ट कर रहे थे। इसी दौरान सड़क से नीचे उतरते समय ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक की पिटाई की हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर चालक की पिटाई की। सूचना मिलते ही गलफरबाड़ी ओपी प्रभारी दीपक कुमार दास के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ट्रैक्टर चालक को गलफरबाड़ी ओपी ले गई। पुलिस को वहां से हटना पड़ा। मुगमा चिरकुण्डा जीटी रोड पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और जाम जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *