वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने सोमवार को झारखंड का बजट पेश किया। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 1 लाख 45 हजार 400 करोड़ रुपए का बजट रखा है। इस वित्तीय वर्ष में सरकार ने जमशेदपुर, धनबाद और दुमका में तीन नए टेक्नीकल यूनिवर्सिटी की स्थापना का प्रस्ताव तैयार किया है। साथ ही पीपीपी मोड पर खूंटी, गिरिडीह, जमेशदपुर, धनबाद, देवघर और जामताड़ा में मेडिकल कॉलेज बनाने की तैयारी है। वहीं, टूरिस्ट सर्किट के लिए हेली शटल सेवा शुरू किया जाएगा। 6 जिलों में स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मास कम्युनिकेशन देवघर, बासुकीनाथ, पारसनाथ, रजरप्पा, ईटखोरी समेत प्रमुख पर्यटक स्थलों बेतला नेशनल पार्क, पतरातु घाटी, साहेबगंज के लिए रांची से हेलीकॉप्टर शटल सर्विस शुरू की जाएगी। जमशेदपुर, पलामू, रांची, धनबाद, हजारीबाग और देवघर में स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मास कम्युनिकेशन की स्थापना किया जाएगा। जानिए, बजट की खास बातें 6 जिलों में की जाएगी इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना की स्वीकृति झारखंड अनुसूचित जाति परामर्शदातृ परिषद का होगा गठन सारंडा, पश्चिमी सिंहभूम के किरीबुरू में घाघीरथी फॉल के पास बनेगा इको कॉटेज रांची से हेलीकॉप्टर शटल सर्विस शुरू 200 यूनिट प्रतिमाह मुफ्त बिजली गिरिडीह के उसरी जलप्रपात का किया जाएगा टूरिस्ट डेवलपमेंट 19 हजार 685 अबुआ आवास हो चुके पूरे


