गिरिडीह पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने फर्जी अप्लीकेशन लिंक भेजकर ठगी करने वाले दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी चिकसोरिया गांव, अहिल्यापुर के रहने वाले हैं। साइबर पुलिस उपाधीक्षक आबिद खान ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। आरोपी संतोष मंडल और तुलसी मंडल को पपरवाटांड से गिरफ्तार किया गया। दोनों से 6 मोबाइल फोन, 9 सिम कार्ड, एक एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस बरामद हुए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि वे बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, कस्टमर सपोर्ट और बिजली बिल अपडेट के नाम पर फर्जी लिंक भेजकर लोगों को ठगते थे। इस मामले में साइबर थाना में केस नंबर 15/2025 दर्ज किया गया है। संतोष मंडल पहले भी साइबर अपराध में जेल जा चुका है। उसने साइबर थाना केस नंबर 35/2019 में एक साल की सजा काटी है। दोनों आरोपियों ने डीसी और एसपी कार्यालय से महज 400-500 मीटर की दूरी पर स्थित एक मकान को अपना ठिकाना बनाया था। यह मकान पपरवाटांड के पवन मंडल का है।


