शादी के डेढ़ साल बाद विवाहिता की मौत:चचेरा भाई बोला- दहेज के लिए टांके में डुबाकर मार डाला; पति, जेठ और सास पर हत्या का आरोप

शादी के डेढ़ साल बाद विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत होने का मामला सामने आया है। महिला ने घर के पास बने टांके में कूदकर जान दे दी थी। घटना के 2 दिन बाद पीहर पक्ष ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कर करवाया है। रामसर थानाधिकारी पदमाराम ने बताया- रामसर थाना इलाके के चाडी, गिडालियों का तला गांव निवासी जेती पत्नी रेश्माराम ने शनिवार को टांके में कूदकर सुसाइड कर लिया था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच रामसर डीएसपी कर रहे है। चचेरा भाई बोला- दहेज के लिए कर रहे थे परेशान
चचेरे भाई जूंजाराम ने बताया- बहन की शादी गिडालियों का तला में की हुई थी। ससुराल के लोगों ने पहले भी विवाहिता को परेशान किया। गांव के प्रबृद्धजनों को लाकर हमने समझाइश भी की थी। लेकिन वो लोग माने नहीं। विवाहिता के गले में खरोंचे आई हुई है। हमें संदेह है कि टांके में डूबाकर उसकी हत्या कर दी गई। शक जेठ मगाराम पर है, जो घर पर ही रहता है। साजिश उसकी और विवाहिता के पति रेशमाराम की है। लेकिन घटना के समय पति घर पर नहीं था, इसलिए मगाराम पर पूरा संदेह है। पुलिस ने उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। थानाधिकारी बोले- पति समेत 3 लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है
रामसर थानाधिकारी पदमाराम ने बताया- पीहर पक्ष ने सोमवार को रिपोर्ट दी है। इसमें पति रेश्माराम, जेठ मगाराम और सास पर मर्डर कर महिला को टांके में डालकर हत्या करने का आरोप लगाया है। रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। जांच रामसर डीएसपी मानाराम गर्ग कर रहे हैं। डेढ़ साल पहले हुई थी शादी थानाधिकारी का कहना है कि मृतका की शादी डेढ़ साल पहले हुई थी। रिपोर्ट में बताया कि शादी के कुछ माह बाद ही दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। गांव के प्रमुख लोगों से समझाइश भी करवाई थी, लेकिन फिर ससुराल में महिला को प्रताड़ित किया जा रहा था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *