रायगढ़ में सभापति के लिए होगा चुनाव:संख्या बल कम फिर भी कांग्रेस करेगी दावेदारी, 8 मार्च को महापौर और पार्षद लेंगे शपथ

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ नगर निगम चुनाव में भाजपा के 33 पार्षदों ने जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस के सिर्फ 12 पार्षद ही जीत सके। ऐसे में आने वाले समय में सभापति चुना जाना है। जिसे लेकर अब कांग्रेस भी अपनी दावेदारी करेगी। संख्या बल कम होने के बाद भी सभापति के लिए कांग्रेस चुनाव लड़ेगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक बुलाई गई, जिसमें सभापति चुनाव को लेकर चर्चा की गई। नगर निगम का पहला सम्मेलन 10 मार्च को माना जा रहा है कि 10 मार्च को नगर निगम का पहला सम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें सभापति का चुनाव किया जा सकता है। ऐसे में कांग्रेस से भी कुछ नाम सामने आएंगे, जो सभापति के लिए चुनाव लड़ सकते हैं। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने कहा, संख्या बल कम है, लेकिन हम फिर भी सभापति का चुनाव लड़ेंगे। इसके लिए पूरी रणनीति तैयार की जा रही है। 8 को महापौर व पार्षद लेंगे शपथ रायगढ़ नगर निगम में अब तक महापौर और नवनिर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह नहीं हो सका था। अब इसके लिए 8 मार्च की तारीख तय कर दी गई है। शपथ ग्रहण समारोह पंजरीप्लांट स्थित नगर निगम ऑडिटोरियम में आयोजित किया जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *