पं. सुंदरलाल शर्मा विवि के कुलपति ने पदभार संभाला:बिलासपुर में महादेव कावरे को जिम्मेदारी; सभी कार्यालयों में ई-ऑफिस सिस्टम लागू करने के निर्देश

बिलासपुर के संभागीय आयुक्त महादेव कावरे ने सोमवार को पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति का पदभार संभाला। पूर्व कुलपति बंश गोपाल सिंह का कार्यकाल समाप्त होने के बाद राज्य सरकार ने कावरे को यह जिम्मेदारी सौंपी है। नए कुलपति कावरे ने कहा कि राज्य सरकार ने उन्हें चुनौतीपूर्ण दायित्व दिया है। उन्होंने विश्वविद्यालय में तकनीकी उन्नयन पर जोर दिया है। सभी कार्यालयों में 31 मार्च तक ई-ऑफिस सिस्टम लागू करने के निर्देश दिए हैं। 10 सालों में विश्वविद्यालय ने की प्रगति कावरे ने बताया कि पिछले 10 सालों में विश्वविद्यालय ने निवर्तमान कुलपति के नेतृत्व में उल्लेखनीय प्रगति की है। इसी का परिणाम है कि विश्वविद्यालय को नैक प्लस ग्रेड की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की उपलब्धि मिली है। उनका कहना है कि कार्यालयीन कामकाज में तकनीक का उपयोग उनकी प्राथमिकता रही है। 70 एकड़ में फैला है विश्वविद्यालय बता दें कि विश्वविद्यालय का क्षेत्रफल लगभग 70 एकड़ में फैला है। राज्य के 145 कॉलेजों में इसके अध्ययन केंद्र स्थापित हैं। कावरे ने आशा व्यक्त की है कि विश्वविद्यालय के विकास में उन्हें भी सभी शिक्षकों, अधिकारियों और कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *