गुंडरदेही नगर पंचायत में नए अध्यक्ष की शपथ:प्रमोद जैन ने ली जिम्मेदारी, शहर को स्वच्छ-सुंदर और विकसित बनाने का लिया संकल्प

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में गुंडरदेही नगर पंचायत के नए अध्यक्ष के रूप में प्रमोद जैन ने शपथ ली। सोमवार को अनुविभागीय अधिकारी प्रतिमा ठाकरे ने उन्हें और अन्य पार्षदों को पद की शपथ दिलाई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद जैन ने कहा कि वे सरकारी योजनाओं को शहर के हर व्यक्ति तक पहुंचाएंगे। उन्होंने शहर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने का संकल्प लिया। जनता का जताया आभार ​​​​​ प्रमोद जैन ने जनता के विश्वास के लिए आभार जताया और कहा कि वे सभी लोगों के साथ मिलकर शहर के विकास की जिम्मेदारी निभाएंगे।​​​​​​​ शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व सांसद मोहन मांडवी और संगठन के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध कलाकार मोना सेन ने भी अपनी प्रस्तुति दी। ‘विकसित शहर बनाने का विश्वास’ मोना सेन ने प्रमोद जैन के नेतृत्व को शहर के लिए सौभाग्यशाली बताया। वहीं पूर्व सांसद मोहन मांडवी ने विश्वास जताया कि गुंडरदेही अब एक ऐसा विकसित शहर बनेगा, जिसे देखने लोग यहां आएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *