रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन में महिलाओं को नौकरियों में 33% आरक्षण:3 महीने में शुरू होगा पूर्णिया एयरपोर्ट; अरहर, मूंग, उड़द MSP पर खरीदेगी सरकार

वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को विधानसभा में 3.17 लाख करोड़ रुपए का बिहार का बजट पेश किया। 40 मिनट के बजट भाषण में वित्त मंत्री ने 52 नई घोषणाएं कीं। नीतीश सरकार सबसे ज्यादा 60 हजार करोड़ से ज्यादा शिक्षा पर खर्च करेगी। वहीं स्वास्थ्य सुविधा में 20 हजार 335 करोड़ खर्च किए जाएंगे। इसमें महिलाओं के लिए कई बड़ी घोषणा की गई है। जिनमें स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन में महिलाओं को नौकरियों में 33% आरक्षण दिया जाएगा। महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट बनाए जाएंगे। बड़े शहरों में पिंक बस सर्विस शुरू होगी, जो महिलाओं के लिए होगी। इसमें ड्राइवर-कंडक्टर भी महिलाएं ही होंगी। सरकार की ओर से हर पंचायत में विवाह मंडप बनाया जाएगा। जहां गरीबों लड़कियों की शादी कराई जाएगी। प्रमुख शहरों में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा एवं स्वस्थ वातावरण देने के लिए हॉस्टल खुलेंगे। वहीं किसानों के लिए बड़ा ऐलान करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि, ‘सरकार MSP पर अरहर, मूंग और उड़द की दाल खरीदेगी। हर ब्लॉक में कोल्ड स्टोरेज खोले जाएंगे।’ विधानसभा में जब सम्राट चौधरी बजट भाषण पढ़ रहे थे तो वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मंद-मंद मुस्कुराते दिखाई दिए। किस विभाग को कितना बजट मिला पिछले साल से 38 हजार करोड़ ज्यादा का बजट सदन में सम्राट चौधरी ने बताया कि, ‘राजकोषीय घाटा निर्धारित सीमा से 3% नीचे है। मौजूदा वर्ष से अगले साल का बजट 38 हजार करोड़ अधिक है। आर्थिक सेवा में 25 हजार 262 करोड़ रुपए का प्रस्ताव किया गया है। बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के लिए एक हजार करोड़ तय किए गए हैं। नीतीश सरकार सरकार 2819 करोड़ रुपए का लोन चुकाएगी। इसमें से 1600 करोड़ केंद्र को देना है।’ —————————- बजट से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए CM-तेजस्वी में इशारों में बात, पूछा- क्या चबा रहे हो:नेता प्रतिपक्ष ने कहा- चॉकलेट; बजट के बाद नीतीश ने सम्राट की पीठ थपथपाई, गले लगाया
बजट के हर अपडेट को जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *