हजारीबाग में ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर:मैट्रिक के एक परीक्षार्थी की मौत, दूसरा छात्र अस्पताल में भर्ती

गंगपाचो पंचायत के ढोढ़ीया पुल के पास सोमवार को ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में एक मैट्रिक परीक्षार्थी की मौत हो गई। दूसरा छात्र गंभीर रूप से घायल है। चुगलामो निवासी रोहित कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। राहुल कुमार को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों छात्र बरकट्ठा थाना क्षेत्र के चुगलामो गांव के रहने वाले हैं। जिला परिषद सदस्य कुमकुम देवी भी घटनास्थल पर मौजूद रहीं घटना के बाद ग्रामीणों और मृतक के परिजनों ने सड़क जाम कर दिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बरही डीएसपी अजित कुमार विमल, इंस्पेक्टर इमदाद अंसारी और थाना प्रभारी राजेश कुमार भोगता मौके पर पहुंचे। जिला परिषद सदस्य कुमकुम देवी भी घटनास्थल पर मौजूद रहीं। घायल राहुल की हालत अभी भी गंभीर प्रशासन ने परिजनों को मुआवजे और कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद सड़क जाम हटा लिया गया। घायल राहुल की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर रोक लगाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *