बड़सर-ढटवाल भाजपा मंडल में नई कार्यकारिणी का गठन:विधायक इंद्रदत्त बोले- बूथ स्तर पर हो संगठन मजबूत, पार्टी की जीत का लिया संकल्प

हिमाचल में बड़सर और ढटवाल मंडल भाजपा ने संगठन को मजबूत करने के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह बड़सर में बैठक आयोजित की गई, जिसमें विधायक इंद्रदत्त लखनपाल मुख्य रूप से मौजूद रहे। जानें किसे क्या मिली जिम्मेदारी? बड़सर मंडल में संजीव कुमार को अध्यक्ष बनाया गया है। दिनेश व्यास और अश्वनी बन्याल को महामंत्री नियुक्त किया गया है। ढटवाल मंडल में यशवीर पटियाल अध्यक्ष और रवि कानूनगो व अरुण ढटवालिया को महामंत्री बनाया गया है। मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार और यशवीर पटियाल ने नए पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने पार्टी को मजबूत करने में सभी के योगदान की अपेक्षा जताई। बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का आह्वान विधायक लखनपाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन की मजबूती ही पार्टी की सफलता की कुंजी है। उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। साथ ही सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने और जनसंपर्क बढ़ाने पर जोर दिया। भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी रहे मौजूद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने 2027 में भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाने का संकल्प लिया। नई कार्यकारिणी के गठन से संगठन को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *