रायपुर-बिलासपुर समेत पांचों संभाग को बजट में क्या कुछ मिला?:6 नए फिजियोथेरेपी सेंटर,5 नए साइबर थाने खुलेंगे,नर्सिंग-कॉलेज की संख्या 20 हुई, नालंदा-परिसर भी बनेगा

छत्तीसगढ़ विधानसभा में ओपी चौधरी ने बतौर वित्त मंत्री दूसरी बार बजट पेश किया। यह पहला मौका है, जब राज्य में कंप्यूटर-टाइप्ड बजट की जगह वित्त मंत्री ने खुद अपने हाथों से बजट लिखा है। 17 नए नगरी निकायों में नालंदा परिसर विकसित किए जाएंगे। इसके लिए 100 करोड़ का प्रावधान है। 5 नए साइबर थाने बलौदाबाजार, धमतरी, महासमुंद, जांजगीर चांपा और जशपुर में खुलेंगे। 10 जिले में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा। इस बजट में 12 अतिरिक्त नर्सिंग कॉलेज की स्थापना की जाएगी। अब नर्सिंग कॉलेज की संख्या 8 से बढ़कर 20 हो जाएगी। 6 नए फिजियोथेरेपी सेंटर खोले जाएंगे। इस बार का 25वां बजट कुल 1 लाख 65 हजार 100 करोड़ का है, जो कि ‘GATI’ थीम पर है। गति में G का अर्थ गुड गवर्नेंस, A का अर्थ एक्सलेरेटिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर, T से टेक्नोलॉजी और I का मतलब इंडस्ट्रियल ग्रोथ से है। इसके पहले चौधरी ने GYAN थीम पर बजट पेश किया था। चलिए बताते हैं कि, रायपुर, बिलासपुर, बस्तर, दुर्ग और सरगुजा संभाग को क्या कुछ मिला है। बजट में रायपुर संभाग को क्या मिला बिलासपुर संभाग दुर्ग संभाग सरगुजा संभाग बस्तर संभाग …………………………………… इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… छत्तीसगढ़ बजट…1 रुपए सस्ता होगा पेट्रोल:कर्मचारियों को 53% DA, भास्कर का अनुमान सटीक, 1.65 लाख करोड़ का ही बजट; GATI थीम पर फोकस छत्तीसगढ़ के बजट में पेट्रोल एक रुपए सस्ता करने और सरकारी कर्मचारियों को 53% DA का फैसला लिया गया है। विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पिछले साल की तुलना में 12 फीसदी ज्यादा का बजट पेश किया। पढ़ें पूरी खबर… बजट को बघेल ने बताया ‘सिंगल माइक पॉडकास्ट’: कहा-भाषण था या कवि सम्मेलन, बृजमोहन बोले-हर वर्ग को समृद्धि की ओर ले जाने वाला बजट छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी 25वां बजट पेश किया। इसे लेकर अब अलग-अलग दलों से रिएक्शन भी आ रहे हैं। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने इशे शब्दजाल और सिंगल माइक पॉड-कास्ट बताया है। वहीं बृजमोहन ने कहा कि, हर वर्ग को समृद्धि की ओर ले जाने वाला ये बजट है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *