दंपत्ति ने मिलकर प्रेमी की हत्या की:मनेंद्रगढ़ में पत्नी के अवैध संबंध से नाराज था पति, दोनों ने मिलकर मारा; उम्रकैद की सजा

मनेंद्रगढ़ के झगराखांड में अवैध संबंध में हत्या के मामले में कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने पति-पत्नी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दोनों ने मिलकर प्रेमी को मौत के घाट उतारा था। मामला 26 अक्टूबर 2023 का है। नार्थ झगराखांड निवासी अच्युत पाल उर्फ चंदन पाल रात को घर से बिना बताए निकला था। परिजनों ने काफी खोजबीन की। पता न चलने पर अगले दिन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मोहाड़ा दफाई में युवक का स्कूटर मिला है। जांच में वहीं पास चंदन का शव भी बरामद हुआ। पुलिस जांच में सामने आया कि चंदन का एक विवाहित महिला से अवैध संबंध था। पति-पत्नी ने मिलकर बनाई योजना जब महिला के पति को इस बारे में पता चला तो उसने पत्नी को घर से निकाल दिया था। बाद में दोनों में समझौता हो गया। लेकिन महिला का चंदन से प्रेम संबंध जारी रहा। इससे नाराज होकर पति ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर चंदन की हत्या की योजना बनाई। टंगिया से मारकर हत्या 26 अक्टूबर 2023 को महिला की मदद से चंदन को जंगल में बुलाया गया। वहां दोनों ने मिलकर टंगिया से उसकी हत्या कर दी। प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश विवेक कुमार तुवारी की अदालत ने 3 मार्च 2025 को दोनों आरोपियों को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *