बिलासपुर में शराब के शौकीनों को मिलेगा मनचाहा ब्रांड:लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना आबकारी विभाग की दुकान, शो रूम की तरह सजाए गए महंगी शराब

बिलासपुर में शो रूम की तरह दिखने वाला यह दुकान शराब के शौकीनों के लिए हैं, जहां उन्हें मनचाहे ब्रांड की शराब उपलब्ध कराई जाएगी। आबकारी विभाग ने ग्राहकों की सुविधा और राजस्व बढ़ाने के लिए नई प्रीमियम शॉप शुरू की है, जो शराब प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है। दरअसल, आबकारी विभाग ने शहर के शिव टॉकीज चौक के पास एक नई प्रीमियम शराब शॉप दुकान शुरू किया है, जो अब किसी कार्पोरेट शो रूम की तरह नजर आ रहा है। दावा किया जा रहा है कि एक मार्च से शुरू हुई इस दुकान में प्रीमियम ब्रांड की शराब उपलब्ध रहेगी। शो रूम की तरह सजी शराब की बोतलें
आबकारी विभाग ने इसे शो रूम का लुक दिया है, जहां प्रीमियम बांड ग्राहकों की सुविधा के लिए अलग-अलग कीमतों की व्हिस्की, वाइन सिंगल माल्ट व्हिस्की, ब्रांडी रम जिन वोदका एवं बीयर की सभी ब्रांड बोतलें काउंटर में सजाई गई है। शराब की सभी ब्रांड उपलब्ध
आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त नवनीत तिवारी का दावा है कि प्रीमियम शॉप को आकर्षक लुक ग्राहकों की सुविधा के लिए दिया गया है। आमतौर पर सामान्य शराब दुकानों में सभी ब्रांड उपलब्ध नहीं होता। लेकिन, इस प्रीमियम शॉम में शराब की सभी तरह की ब्रांड उपलब्ध रहेगी। पहले तारबाहर चौक पर थी दुकान
दरअसल, आबकारी विभाग की प्रीमियम शॉप पहले तारबाहर चौक के पास संचालित थी, जिसे अब स्थानांतरित किया गया है। यह प्रीमियम शॉप शहर के मुख्य लोकेशन में मारूति शोरूम के सामने ग्राहकों की सुविधा के लिए तैयार कर संचालित की गई है। उम्मीद है कि इससे आबकारी विभाग को ज्यादा राजस्व भी मिलेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *