खरोरा में अवैध-शराब बेचने वाले 10 आरोपी जेल भेजे गए:होली पर कानून व्यवस्था बनाए रखने पुलिस ने की कार्रवाई

खरोरा पुलिस ने होली त्योहार के मद्देनजर क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी कार्रवाई की है। अवैध शराब बेचने की शिकायतें मिलने के बाद 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस को विभिन्न गांवों से असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध शराब बेचने की शिकायतें प्राप्त हुई थी। इन शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को तहसील न्यायालय खरोरा में पेश किया गया। न्यायालय ने मामले की सुनवाई के बाद सभी 10 आरोपियों को केंद्रीय जेल भेज दिया। यह कार्रवाई होली के दौरान शांति और व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है। जेल भेजे गए आरोपियों में मंगतू राम बांधे पिता सरजू राम बांधे, रामकुमार उर्फ फट्टा पिता सुखराम मिर्झा (उम्र 42 साल), गणेश मरकाम पिता स्व. नारायण मरकाम (उम्र 35 साल), नरेश साहू पिता ईश्वर साहू (उम्र 25 साल), हरि राम बर्मन, गणेश कलामत, पुरुषोत्तम पारधी, दिनेश बर्मन पिता गौरंग बर्मन, दीपक यादव पिता स्व. कन्हैया लाल यादव और पुनीत कुर्रे शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *