पत्नी से धोखाधड़ी मामले में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार:दुकान व गोदाम के किराए और संपत्ति को हड़पने का आरोप, पूछताछ जारी

अजमेर की क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने पत्नी से धोखाधड़ी के मामले में हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पत्नी के नाम पर संचालित दुकान और गोदाम का किराया हड़पने के साथ ही संपत्ति को भी हड़पने का प्रयास किया था। आरोपी के खिलाफ पूर्व में 16 मुकदमे दर्ज है। क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है। क्रिश्चियन गंज थाना प्रभारी अरविंद चारण ने बताया कि पीड़ित महिला चंद्रकला पंचोली ने थाने पर शिकायत दी थी। महिला ने शिकायत देकर बताया कि उसके पति व ससुर ने अपने नाम ख़रीदशुदा संपत्ति पर बनी दुकानों व गोदाम के किरायेदारों के विरुद्ध आपराधिक षड्यंत्र व धोखाधड़ी कर फर्जी दस्तावेज बनाने का आरोप लगाया था। मामले में मुकदमा दर्ज कर टीम का गठन किया गया और कार्रवाई के निर्देश दिए गए। थाना प्रभारी ने बताया कि टीम द्वारा जांच की गई। विवादित संपत्ति के संबंध में उप-पंजीयक कार्यालय अजमेर और विकास प्राधिकरण से रिकॉर्ड प्राप्त किया गया। विवादित संपत्ति पर किराएनामो की फोटो प्रतिया प्राप्त कर शामिल पत्रावली किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि अनुसंधान में सामने आया कि प्रकरण में आरोपी द्वारा अपनी पत्नी के नाम संपत्ति पर बनी दुकान व गोदाम को अपनी पत्नी की संपत्ति होना बताते हुए किराएदारों को किराए पर देकर किराया प्राप्त किया। इस बीच दोनों पति-पत्नी के बीच झगड़ा होने पर। महिला ने दुकान में गोदाम पर काबिज किरायेदारों को किराया स्वयं को देने व लीगल नोटिस भेजा था। जिस पर आरोपी ने पत्नी के साथ धोखाधड़ी व षड्यंत्र करते हुए दुकान व गोदाम अपने पिता रमेश व स्वयं द्वारा क्रय भूखंड पर ही बनी होना बताकर किराएदारों के पक्ष में किरायानामा निष्पादित कर किराया प्राप्त किया। इसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए मोती विहार कॉलोनी निवासी अनिल कुमार साहू(57) पुत्र रमेश करण पंचोली को गिरफ्तार किया। आरोपी गंज थाने का हिस्ट्रीशीटर है। इसके खिलाफ पूर्व में 16 विभिन्न मुकदमे दर्ज है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *