पिस्टल के बल पर परिवार को बंधक बनाकर

भास्कर न्यूज | बड़की सरिया सरिया थाना क्षेत्र के अछुईयाटांड़ गांव में जितेंद्र मंडल के घर पर शनिवार की रात पांच नकाबपोश ने लूटपाट को अंजाम दिया है। रात के लगभग 12 बजे सभी नकाबपोश घर में घुसे। सभी के पास हथियार थे। बदमाशों ने सबसे पहले पिस्टल के बल पर घर वालों को कब्जे में लिया, इसके बाद 1 लाख 74 हजार रुपए नकद व जेवरात समेत लगभग ढाई लाख रुपए की संपत्ति लूटकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही सरिया पुलिस रात में ही घटनास्थल पहुंची। घर वालों से पूछताछ करते हुए घटना की जांच में जुट गई। गृहस्वामी की पत्नी कलवा देवी ने बताया कि उनके बेटे की शादी तय हो चुकी थी। इसी को लेकर घर में खिड़की दरवाजा भी लगाना था। उस काम के लिए पैसे घर में रखे थे, लेकिन रात में घर के पीछे से लकड़ी के सीढ़ी लगाकर अपराधी छत पर चढ़ गए। इसके बाद छत से एस्बेस्टस को हटा कर रस्सी के सहारे घर के अंदर बरामदे में आ गए। उनके बेटे के सिर पर पिस्टल सटाकर कर मारपीट करने लगे, जिसके बाद बक्से में रखा नगदी 1 लाख 74 हजार रुपए नगद और सोना,चांदी के जेवर लूट लिया। इसके बाद अपराधियों ने घर के मुख्य गेट पर तालाबंद करते हुए चहारदीवारी को पार कर भाग निकले। छत पर चढ़कर जब हल्ला किया, तो आसपास के लोगो ने गेट का ताला तोड़कर सभी को बाहर निकाला। इसके बाद सरिया थाना को सूचना दी गई। मौके पर पहंुची पुलिस ने काफी छानबीन की, लेकिन कुछ नहीं पता चल सका। घटना की लिखित जानकारी थाना को दी गई है। इधर, बगोदर सरिया एसडीपीओ धनंजय राम ने कहा कि चोरी की घटना की सूचना है। जांच की जा रही हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *